Wednesday, 11 March 2026
पंजाब
New Excise Policy: नई एक्साइज पॉलिसी लागू, होटलों में अब 24 घंटे मिलेगी शराब, देर रात सेवा और मिनी बार की मंजूरी
डेली संवाद, चंडीगढ़।
New Excise Policy: चंडीगढ़ (
Chandigarh
) प्रशासन ने 2026-27 के लिए नई एक्साइज पॉलिसी लागू की है। इसके तहत A कैटेगरी के होटलों में अब 24 घंटे शराब उपलब्ध कराई जा सकेगी। B और C कैटेगरी के होटलों को भी यह सुविधा लेने के लिए 30 लाख रुपए की वार्षिक लाइसेंस फीस चुकानी होगी।
इन होटलों के कमरों में अब मिनी बार की सुविधा भी दी जा सकती है। नई पॉलिसी में बार के समय को भी अपडेट किया गया है। अब बार सुबह 11 बजे से रात 1 बजे तक खुला रहेगा, लेकिन रात 12 बजे के बाद कोई ऑर्डर नहीं लिया जाएगा।
Chandigarh New Excise Policy[/caption]
अंतिम ऑर्डर रात 2 बजे तक लिया जाएगा
वहीं अगर कोई क्लब, बार या रेस्टोरेंट देर रात तक शराब परोसना चाहता है, तो वह 8 लाख रुपए अतिरिक्त देकर रात 3 बजे तक सेवा जारी रख सकता है। अंतिम ऑर्डर रात 2 बजे तक लिया जाएगा। पॉलिसी के अनुसार, लाइसेंसधारक अपने क्लब, रेस्टोरेंट या होटल में एक्स्ट्रा बार भी खोल सकते हैं। [caption id="attachment_104794" align="alignnone" width="1200"]
Chandigarh New Excise Policy[/caption]