Thursday, 26 March 2026
पंजाब
New Excise Policy 2026-27: पेट्रोल पंप और मॉल में अब शराब बिक्री की मंजूरी, डिजिटल भुगतान अनिवार्य
डेली संवाद, चंडीगढ़।
New Excise Policy 2026-27: चंडीगढ़ (Chandigarh) में अब पेट्रोल पंपों, मॉल और बाजारों में शराब बेचने की अनुमति होगी। शराब की दुकानों को अब न केवल नकद बल्कि डिजिटल भुगतान (जैसे कार्ड और पीओएस मशीन) भी स्वीकार करने होंगे।
वहीं बड़े स्टोर आवश्यक लाइसेंस प्राप्त करने के बाद विदेशी शराब, वाइन और बीयर भी बेच सकेंगे। बार, होटल और रेस्तरां के लिए एल्को मीटर (अल्कोहल परीक्षण उपकरण) लगाना अनिवार्य होगा ताकि ग्राहक अपने शरीर में अल्कोहल का स्तर जांच सकें।