Wednesday, 05 November 2025
पंजाब
Chandigarh: पुलिस थाने में सब इंस्पैक्टर की मौत, मुलाजिमों में मचा हड़ंकप
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Chandigarh Police Station Death: पुलिस थाने में अचानक एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर को सांस लेने में दिक्कत हुई। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामला चंडीगढ़
(Chandigarh)
स्थित एक पुलिस थाने का है। पुलिस थाने में एसआई को चक्कर आने प परिवार वालों को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने इस मामले में परिवार के बयान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सब इंस्पेक्टर मूल रूप से मोहाली के रहने वाले थे। वह अगले साल ही रिटायर होने वाले थे।
[caption id="attachment_76341" align="aligncenter" width="1200"]
died[/caption]
Police Station Mauli Jagran[/caption]
died[/caption]
थाने की PCR टीम में थे राणा
चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh Police) के मुताबिक कंवर पाल राणा (59) मौली जागरा थाने के इलाके में PCR टीम में तैनात थे। उनका परिवार मोहाली के गांव तड़ौली बहलोलपुर के पास रहता है। उनके परिवार में पत्नी और 2 बेटे हैं। उनके दोनों बेटों की शादी हो चुकी है। दोनों प्राइवेट काम ही करते है। राणा को 60 साल की उम्र में रिटायर होना था, जिसमें एक साल बचा हुआ था।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
पुलिसकर्मियों के मुताबिक बुधवार दोपहर को ड्यूटी के दौरान मौली जागरा थाने में अचानक सब इंस्पेक्टर कंवर पाल राणा की तबीयत बिगड़ गई। पुलिसकर्मियों ने पूछा तो राणा ने बताया कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। ऐसे में पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत GMCH-32 अस्पताल में ले गए। जहां शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने कहा कि उनकी मौत हो चुकी है। [caption id="attachment_91495" align="aligncenter" width="1200"]
Police Station Mauli Jagran[/caption]