ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 11 August 2026

School Bomb Threat: स्कूलों और पंजाब यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमाके, 15 अगस्त को लेकर भी चेतावनी

School Bomb Threat:  स्कूलों और पंजाब यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमाके, 15 अगस्त को लेकर भी चेतावनी

डेली संवाद, चंडीगढ़। Bomb Threat: चंडीगढ़ के कई स्कूलों और पंजाब यूनिवर्सिटी को मंगलवार सुबह बम धमाके की धमकी वाला ई-मेल मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

ई-मेल में शहर के स्कूलों, पुलिस थानों और पंजाब यूनिवर्सिटी के कुछ प्रमुख स्थानों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। साथ ही लोगों को 15 अगस्त के कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने की चेतावनी भी दी गई।

सुबह करीब 7:50 बजे भेजा ई-मेल

जानकारी के अनुसार धमकी भरा ई-मेल 11 अगस्त की सुबह करीब 7:50 बजे भेजा गया। ई-मेल में चंडीगढ़ के कुछ स्कूलों के अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी केंद्र, वाइस चांसलर कार्यालय और गांधी भवन का भी उल्लेख किया गया।

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस ने एहतियातन संबंधित स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस टीमों के साथ बम डिस्पोजल टीम और डॉग स्क्वायड ने स्कूल परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में गहन जांच की।

जिन स्कूलों का ई-मेल में जिक्र किया गया, उनमें कर्मेल कॉन्वेंट स्कूल सेक्टर-9बी, सेंट जॉन्स हाई स्कूल सेक्टर-26, सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-26 और सेंट स्टीफंस स्कूल सेक्टर-45बी शामिल हैं।

15 अगस्त के कार्यक्रमों को लेकर दी चेतावनी

ई-मेल में लोगों को 15 अगस्त के कार्यक्रमों से दूर रहने और घरों में रहने की चेतावनी दी गई। इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस के कुछ थानों को लेकर भी हमले की धमकी दी गई है। ई-मेल में आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री भी शामिल होने की बात सामने आई है।

धमकी देने वाले ने अलगाववादी विचारधारा से जुड़े संदेश भी ई-मेल में लिखे हैं। हालांकि, पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी के पीछे कौन है और क्या इसमें कोई वास्तविक खतरा है।