ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 19 November 2025

Accident News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

डेली संवाद, छत्तीसगढ़। Accident News: एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जिसमें एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है। खबर है कि छत्तीसगढ़ में भयानक सड़क हादसा हो गया है।

5 लोगों की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh ) के कोंडागांव में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

थिएटर से फिल्म देखकर जा रहे थे घर

बताया जा रहा है कि सभी लोग थिएटर से फिल्म देखकर घर जा रहे थे, तभी उनकी कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि 6 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक कोंडागांव के बड़े डोंगर के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

हादसे के बाद 10-12 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। 3 लोगों की हादसे के दौरान ही मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल थे। वहीं, अस्पताल में इलाज के दौरान 2 अन्य लोगों ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, 2 अन्य की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें जगदलपुर रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान लखन माड़वी, भूपेंद्र माड़वी, रूपेश माड़वी, नूतन मांझी और शत्रुघन मांझी के रूप में हुई है। वहीं, 7 लोग अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं।