Thursday, 05 February 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाता सूची प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने कल शाम राज्य के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों-सह-डिप्टी कमिश्नरों के साथ बैठक कर मतदाता सूचियों के प्रबंधन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक के दौरान पंजाब (
Punjab
) की मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता मैपिंग गतिविधियों की समीक्षा करते हुए निर्वाचन जानकारी के योजनाबद्ध कवरेज, शुद्धता और समय पर अपडेट सुनिश्चित करने हेतु जिला-वार प्रगति की भी समीक्षा की।