Saturday, 26 July 2025
पंजाब
Punjab News: मुख्यमंत्री मान का कैप्टन पर तीखा हमला, कांग्रेस और BJP को दी चुनौती; पढ़ें
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (
Amarinder Singh
) पर तीखा हमला बोलते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने आज कहा कि भाजपा नेता पवित्र गुटका साहिब की सौगंध उठाने के बावजूद नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में असफल रहे।
[caption id="attachment_40707" align="aligncenter" width="800"]
Former Chief Minister Captain Amarinder Singh[/caption]
Former Chief Minister Captain Amarinder Singh[/caption]
पंजाब को तबाह कर दिया- CM मान
मुख्यमंत्री ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की नशा तस्करों के मानवाधिकारों प्रति स्पष्ट चिंता पर सवाल उठाते हुए पूछा कि उन्होंने पंजाब के लोगों के लिए ऐसी चिंता क्यों नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि जब कैप्टन और उनके भतीजे के राज के दौरान आम लोगों के बेटे नशे के कारण दर्दनाक मौतें मर रहे थे, तब शाही ठाठ-बाट वाला महाराजा शानदार पार्टियों में व्यस्त रहा।यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा, Super VISA का किया ऐलान
भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि ऐसे नेताओं ने अपनी लापरवाही और मिलीभगत के ज़रिये पीढ़ी दर पीढ़ी नरसंहार को संभव बनाकर पंजाब को तबाह कर दिया।भारी नुकसान के बाद लोगों को सच्चाई का पता लगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने शासन को 'उत्तर काटो मैं चढ़ां' के खेल की तरह समझा, नशे के व्यापार को बचाते हुए और उसे प्रोत्साहित करते हुए सत्ता के लिए प्रतिस्पर्धा की। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के हाथ पंजाब के नौजवानों के खून से रंगे हुए हैं, जो उनकी साज़िशों का शिकार हुए। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, "उन्होंने नशों को बेरोक-टोक बढ़ने-फूलने की इजाज़त देकर युवा पीढ़ी को बलि का बकरा बनाया।" मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब के लोगों ने अब इन नेताओं की दोहरी हकीकत देख ली है — हालांकि अफ़सोस की बात है कि भारी नुकसान के बाद लोगों को सच्चाई का पता लगा। उन्होंने कहा कि भाजपा संभवतः कैप्टन की हालिया टिप्पणियों को निजी राय मानकर खारिज करने और उनसे दूरी बनाने की कोशिश करेगी। भगवंत सिंह मान ने चेतावनी दी कि पंजाब के लोग कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके सहयोगियों को राज्य और इसके नागरिकों से किए विश्वासघात के लिए कभी माफ नहीं करेंगे।