Thursday, 30 April 2026
हरियाणा
Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धानक समाज के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास ‘संत कबीर कुटीर’ में पंजाब के विभिन्न जिलों से आए धानक समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को समाज से जुड़े मुद्दों, विकास योजनाओं और आगामी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के आग्रह पर 30 जून को संत कबीर दास जी के प्रकट दिवस के अवसर पर पंजाब में वंचित अनुसूचित जाति द्वारा आयोजित समारोह में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार किया।