Wednesday, 13 August 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब में बाल विवाह सफलतापूर्वक रोका, 16 वर्षीय बच्ची को बचाया
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, जिला बाल सुरक्षा यूनिट (DCPU) और अन्य हितधारकों ने गांव संग्राहूर (Sadiq), जिला
फरीदकोट (Faridkot)
में 16 वर्षीय लड़की का प्रस्तावित बाल विवाह सफलतापूर्वक रोक दिया।
[caption id="attachment_81591" align="aligncenter" width="1200"]
Child marriage successfully stopped[/caption]
DR. Baljit Kaur Punjab Government[/caption]
Child marriage successfully stopped[/caption]
बाल सुरक्षा कानूनों का कड़ाई से लागू होना अत्यंत आवश्यक
पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री, डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने अधिकारियों और हितधारकों द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि नाबालिगों के अधिकारों की रक्षा के लिए बाल सुरक्षा कानूनों का कड़ाई से लागू होना अत्यंत आवश्यक है। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि यह कार्रवाई किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के तहत की गई।यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
बच्ची को बचाकर बाल कल्याण कमेटी (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उसे परामर्श देने के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बच्ची को माता-पिता के हवाले उनके इस वायदे पर किया गया कि वे उसकी सुरक्षा, शिक्षा और समग्र भलाई को सुनिश्चित करेंगे। बच्ची के हितों की रक्षा के लिए नियमित निगरानी और फॉलो-अप जारी रहेगा। [caption id="attachment_73678" align="aligncenter" width="1200"]
DR. Baljit Kaur Punjab Government[/caption]