Wednesday, 23 July 2025
पंजाब
Project Jeevanjot 2.0: 15 जिलों में छापेमारी के दौरान बच्चों को भीख मांगने से बचाया
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Project Jeevanjot 2.0: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व में पंजाब सरकार (
Punjab Govt
) बच्चों के अधिकारों एवं सुरक्षा के लिए संवैधानिक व मानवीय स्तर पर गंभीर एवं प्रतिबद्ध है। इसी मिशन के तहत प्रोजेक्ट जीवनजोत 2.0 के अंतर्गत आज राज्य के 15 जिलों में विशेष रेस्क्यू मुहिम चलाई गई, जिसमें 20 भीख मांगते बच्चों को बचाया गया। मुहिम के सातवें दिन तक कुल 169 बच्चों को रेस्क्यू किया जा चुका है।
[caption id="attachment_2933" align="aligncenter" width="800"]
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur[/caption]
DNA Test Of Beggar[/caption]
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur[/caption]
29 स्थानों पर छापेमारी कर यह कार्रवाई की
यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने दी। ओर जानकारी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि विभाग की जिला बाल सुरक्षा टीमों द्वारा बर् नाला, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, होशियारपुर, जालंधर, मानसा, मलेरकोटला, मोगा, पटियाला, रूपनगर, संगरूर, एस.ए.एस. नगर (मोहाली), श्री मुक्तसर साहिब और तरनतारन में कुल 29 स्थानों पर छापेमारी कर यह कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम डॉ. कौर ने बताया कि जमीनी स्तर पर योजनाबद्ध और ठोस तरीके से की गई कार्रवाई के अच्छे नतीजे सामने आ रहे हैं। कई स्थानों पर कोई भी बच्चा भीख मांगते नहीं मिला, जो सरकार की कोशिशों की सफलता को दर्शाता है। आज बचाए गए 20 बच्चों में से दस्तावेज़ी जांच के बाद 9 बच्चों को उनके माता-पिता/परिजनों को सौंपा गया, 6 बच्चों को बाल गृहों में भेजा गया और 5 बच्चों की जांच अभी जारी है। [caption id="attachment_78495" align="aligncenter" width="1200"]
DNA Test Of Beggar[/caption]