ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 15 June 2026

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर को युवकों ने मारे थप्पड़, समर्थकों ने हमलावरों को पीटा; मचा बवाल, देखें VIDEO

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके
डेली संवाद, जयपुर। CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को 2 युवकों को थप्पड़ मारने का मामला सामने आ रहा है। जयपुर में प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके को 2 युवकों ने थप्पड़ मार दिए हैं। दरअसल जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके सोमवार को नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े अलग-अलग मुद्दों को लेकर प्रदर्शन में शामिल होने आए थे। [caption id="attachment_21205" align="alignnone" width="1200"] CJP Jaipur Protest CJP Jaipur Protest[/caption]

युवकों में हाथापाई

वहीं अभिजीत दीपके के शहीद स्मारक पर पहुंचते ही युवकों में हाथापाई हो गई। दीपके को कंधे पर उठाकर अंदर लेकर जाया जा रहा था। इस दौरान भीड़ में शामिल दो युवकों ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इस दौरान CJP के सदस्यों ने भी युवकों की पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं थप्पड़ मारने वालों को पुलिस पकड़कर ले गई है। इसके साथ ही प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन में शामिल युवा 'मुझे देश से प्यार है, भ्रष्टाचार अस्वीकार है' और 'पेपर लीक बंद करो' जैसे नारे लिखे पोस्टर और तिरंगा लेकर पहुंचे। [caption id="attachment_21204" align="aligncenter" width="1200"] CJP Jaipur Protest CJP Jaipur Protest[/caption] कुछ महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ भी प्रदर्शन में शामिल हुईं। इस दौरान युवाओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाए। प्रदर्शन से पहले कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक के गेट पर कॉकरोच की तस्वीर बनाई और 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो' का नारा लिखा।