ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 23 July 2025

Punjab News: पंजाब के इस जिले में पुलिस और किसानों में झड़प, इलाके में मचा हड़कंप

Punjab News: पंजाब के इस जिले में पुलिस और किसानों में झड़प, इलाके में मचा हड़कंप
डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: पंजाब (Punjab) में पुलिस और किसानों के आमने-सामने होने की खबर सामने आ रही है जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस दौरान पुलिस ने कई किसानों को हिरासत में भी लिया है।

जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला पटियाला ( Patiala ) के गांव जाहलां में उस समय माहौल खराब हो गया, जब गांव के किसान और पुलिस के बीच टकराव हो गया। बताया जा रहा है कि यह टकराव जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम बता दे कि पुलिस ने बड़ी संख्या में किसानों को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान किसान नेता सुखविंदर सिंह बारन ने कहा कि गांव जाहलां में प्रशासन ने किसानों पर अत्याचार किया है। बाईपास बनाने के लिए जमीन पर कब्जा किया जा रहा है।

जमीन पर किया जा रहा कब्जा

बाईपास के लिए 18 एकड़ जमीन मांगी जा रही है और जब किसान मुआवजे की मांग करते हैं तो उन्हें कहा जाता है कि आपका मुआवजा जल्दी दे दिया जाएगा। एक तरफ किसान कहते हैं कि यह उनकी जगह है और दूसरी तरफ सरकार कहती है कि यह उनकी जगह है।