Saturday, 11 October 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब में गुरुद्वारा साहिब के अंदर दो पक्षों के बीच झड़प, चली तलवारें, कई लोग घायल
डेली संवाद, फाजिल्का। Punjab News:
पंजाब (Punjab) के फाजिल्का स्थित गुरद्वारा साहिब में दो पक्षों में झड़प की खबर सामने आ रही है। खबर है कि इस झड़प में 3 लोग घायल हो गए है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया है। इससे आसपास अफरातफरी मच गई।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला फाजिल्का (
Fazilka
) के शिरोमणि भगत नामदेव गुरुद्वारा साहिब में दो पक्ष आपस में भिड़ गए जिसमें एक दूसरे पर तलवारों से हमला किया गया। वहीं इस घटना में 3 लोग घायल हो गए है जिनको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
Punjab News[/caption]
झड़प गुरुद्वारा साहिब की प्रधानगी को लेकर
बताया जा रहा है कि ये झड़प गुरुद्वारा साहिब की प्रधानगी को लेकर हुई है। कहा जा रहा है कि यहां 4 साल से चुनाव नहीं हुआ है। वहीं गुरुद्वारा साहिब पहुंचे रंजीत सिंह जसल ने बताया कि वह गुरु घर में माथा टेकने के लिए आए थे। प्रसाद लेने के दौरान कुछ शरारती आकर अंदर बैठ गए। [caption id="attachment_88766" align="alignnone" width="1200"]
Punjab News[/caption]