Tuesday, 27 January 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब में सरेआम युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, मौत
डेली संवाद, खन्ना।
Punjab News: पंजाब में अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। आए दिन गोलीबारी, लूट, चोरी और हत्याएं के मामले सामने आते रहते है। ऐसी ही एक घटना सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में युवक की हत्या कर दी गई है।
दोस्तों ने की हत्या
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब ( Fatehgarh Sahib ) में 12वीं के छात्र की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इस वारदात को उसके दोस्तों ने ही अंजाम दिया। जानकारी अनुसार बाजार में मामूली कहासुनी के बाद दोस्तों ने उस पर किरच से हमला कर दिया।