Saturday, 23 August 2025
उत्तराखंड
Cloudburst: बादल फटने से भारी तबाही, SDM आवास में घुसा मलबा, 2 लोग लापता, कई गाड़ियां मलबे में दबीं
डेली संवाद, चमोली/देहरादून।
Cloudburst in Chamoli: Weather Update Uttakhand - भारी बारिश के बीच पहाड़ों में बादल फटने (Cloudburst) और लैंड स्लाइड (Landslide) की घटनाएं जारी हैं। उत्तराखंड (Uttarakhand) में मूसलाधार बारिश से नुकसान का सिलसिला जारी है। चमोली (Chamoli) जिले के थराली कस्बे में बादल फटने से भारी तबाही मची है।
Cloudburst in Chamoli Uttarakhand News Update[/caption]
Cloudburst in Chamoli Uttarakhand News Update[/caption]
ब्लॉक प्रमुख थराली प्रवीण पुरोहित ने बताया कि तीन जगह बादल फटने की घटना हुई है। नगर पंचायत थराली अध्यक्ष सुनीता रावत के आवास के पास 10 से 12 फीट मालबा भर गया है।
यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
उत्तराखंड (Uttarakhand) में चमोली (Chamoli) जिले के थराली में शुक्रवार देर रात बादल फट गया। हादसा रात 12:30 बजे से 1 बजे के बीच हुआ। भारी बारिश और मलबे के कारण एसडीएम (SDM) आवास सहित कई घरों में मलबा घुस गया। कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। एक युवती समेत 2 लोग लापता हैं। [caption id="attachment_82569" align="aligncenter" width="1200"]
Cloudburst in Chamoli Uttarakhand News Update[/caption]
स्कूलों में छुट्टी की घोषणा
तहसील मुख्यालय थराली बाज़ार केदारबगढ़, राडिबगढ़, चेपड़ों में भारी नुकसान बताया जा रहा है। पुलिस-प्रशासन की टीम बचाव एवं राहत कार्यों में जुटी है। मलबे में दबने से कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद जिला प्रशासन ने थराली तहसील के 12वीं तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया है।वाहन मलबे में दब गए
तहसील परिसर मे खड़े कुछ वाहन मलबे में दब गए। वहीं, कस्बे के पास स्थित सागवाड़ा गांव में एक युवती मलबे में दब गई। इससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घरों से लोग चीखते हुए बाहर की ओर भागे। [caption id="attachment_82571" align="aligncenter" width="1200"]