Saturday, 30 August 2025
पंजाब
Punjab Flood Alert: जम्मू में बादल फटने से पंजाब में बढ़ा खतरा, फाजिल्का में डूबा पुल, सिंचाई विभाग के कर्मी का शव बरामद
डेली संवाद, पंजाब। Punjab Flood Alert:
पंजाब (Punjab) के 8 जिले इस समय बाढ़ की चपेट में है जिसमें अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, फिरोजपुर और फाजिल्का शामिल हैं।
Punjab Flood Alert[/caption]
Punjab Flood Alert[/caption]
Flood Alert[/caption]
Punjab Flood Alert[/caption]
Punjab Flood Alert[/caption]
बाढ़ की चपेट में 900 से अधिक गांव
भाखड़ा, पौंग व रणजीत सागर बांधों के गेट लगातार खुले रहने के कारण पंजाब ( Punjab ) में बाढ़ का दायरा बढ़ गया है। जिलों के 900 से अधिक गांव इसकी चपेट में आ गए हैं। इनमें से 300 से अधिक गांवों में गांवों में 5 से 8 फीट तक पानी भरा हुआ है। [caption id="attachment_83473" align="alignnone" width="1200"]
Punjab Flood Alert[/caption]
यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह
जम्मू कश्मीर में बादल फटने के कारण पानी पंजाब (Punjab) के इलाके में दाखिल होना शुरू हो गया है। इसी कारण भारत पाक सीमा की जीरो लाइन पर बसे गांव सिंबल सकॉल के निकट बहते तरनाह दरिया में पानी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। [caption id="attachment_83443" align="alignnone" width="1200"]
Punjab Flood Alert[/caption]
सिंचाई विभाग के कर्मी की मिली डेडबाॅडी
वहीं पठानकोट में फिर पानी बढ़ने लगा है। तरनाह और बाघ दरिया में फिर से जलस्तर बढ़ने करण छह से ज्यादा गांव में पानी दाखिल हुआ है। इसके साथ ही माधोपुर में यूबीडीसी हेडवर्क्स में बुधवार को फ्लड गेट खोलते समय बह गए सिंचाई विभाग के कर्मी विनोद कुमार की डेडबॉडी शनिवार को टूटे फ्लड गेट में लटकती मिली है। [caption id="attachment_83383" align="alignnone" width="1200"]
Flood Alert[/caption]
खेतों में भरा पानी
घग्गर नदी के ओवरफ्लो होने से पटियाला के कुछ गांवों के खेतों में पानी भर गया है। वहीं शनिवार को सतलुज, रावी और घग्गर में जलस्तर बढ़ रहा है। सतलुज में बढ़ते पानी से जालंधर में बाढ़ का अलर्ट है। जम्मू में हुई तबाही को देखते हुए पंजाब से होकर गुजरने वाली करीब 47 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया। [caption id="attachment_83382" align="alignnone" width="1200"]
Punjab Flood Alert[/caption]
फाजिल्का में पुल डूबा
इसके साथ ही फाजिल्का में सतलुज उफान पर है। यहां सरहदी गांव में नदी पर बने पुल के ऊपर से पानी बहना शुरू हो गया है। स्पेशल DGP अर्पित शुक्ला ने कहा कि सेना के 20 हेलिकॉप्टर रेस्क्यू में लगाए गए हैं। पंजाब पुलिस, भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल और सिविल प्रशासन मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। [caption id="attachment_83105" align="alignnone" width="1200"]
Punjab Flood Alert[/caption]