Sunday, 17 August 2025
जम्मू-कश्मीर
Cloudburst: जम्मू के कठुआ में बादल फटने से मची तबाही, 4 लोगों की मौत, कई घायल
डेली संवाद, जम्मू।
Cloudburst in Kathua Jammu Kashmir News: मौसम की मूसलाधार बारिश से देश के कई हिस्सों में तबाही मची हुई है। खासकर पहाड़ी राज्यों में बादल फट रहे हैं, लैंड स्लाइड (Landslide) हो रही है। जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में रिश्तवाड़ (Kishtwar) के बाद अब कठुआ (Kathua) में बादल फटा है, जिसमें कई लोगों की मारे जाने की खबर है।
Cloud Burst in Jammu Kashmir[/caption]
कठुआ (Kathua) जिले के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात जिले के राजबाग इलाके के जोड़ घाटी में बादल फटने से गांव तक पहुंचने का रास्ता पूरी तरह से तबाह हो गया।
Land Slide in Jammu Kashmir[/caption]
यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के कठुआ (Kathua) जिले में रात भर हुई भारी बारिश के बीच बादल फटने से एक सुदूर गांव का संपर्क टूट गया। कठुआ में बादल फटने से 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि कई लोग लापता हैं। [caption id="attachment_28787" align="aligncenter" width="800"]
Cloud Burst in Jammu Kashmir[/caption]
कठुआ (Kathua) जिले के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात जिले के राजबाग इलाके के जोड़ घाटी में बादल फटने से गांव तक पहुंचने का रास्ता पूरी तरह से तबाह हो गया।
कई गांवों में लैंड स्लाइड भी
उन्होंने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ की एक संयुक्त टीम गांव पहुंच गई है और आगे की जानकारी का इंतजार है। अधिकारियों ने बताया कि कठुआ थाना क्षेत्र के बागड़ और चांगडा गांवों और लखनपुर थाना क्षेत्र के दिलवान-हुतली में भी भूस्खलन हुआ, लेकिन किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। [caption id="attachment_28937" align="aligncenter" width="800"]
Land Slide in Jammu Kashmir[/caption]