Monday, 15 September 2025
पंजाब
Punjab Flood: मुख्यमंत्री द्वारा विकास कार्यों की निगरानी हेतु निगरानी कमेटियों के गठन की घोषणा
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Flood: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) ने आज ज़मीनी स्तर पर विकास कार्यों की निगरानी के लिए गांव स्तर पर निगरानी कमेटियों के गठन की घोषणा की है।
[caption id="attachment_61086" align="aligncenter" width="800"]
Bhagwant Mann[/caption]
Bhagwant Mann[/caption]
विकास में तेजी लाने के लिए कई परियोजनाएं शुरू
यहां युवा क्लबों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पंजाब के विकास में तेजी लाने के लिए कई परियोजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि जनता के करदाताओं के पैसे का सही उपयोग सुनिश्चित करना समय की मांग है, जिसके लिए लोगों के स्तर पर निगरानी बहुत जरूरी है।यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
भगवंत सिंह मान ने बताया कि इस उद्देश्य के तहत विकास कार्यों की निगरानी एवं उनके सुचारू और पारदर्शी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु गांव स्तरीय निगरानी कमेटियां बनाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कमेटियों में युवा क्लबों के सदस्य तथा गांव के अन्य चुने हुए प्रतिनिधि शामिल होंगे।