ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 26 December 2025

Punjab News: गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए सीएम भगवंत मान

डेली संवाद, फतेहगढ़ साहिब। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को माता गुजरी और छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह की लासानी शहादत को समर्पित वार्षिक शहीदी सभा में पहुंचे। इस दाैरान सीएम मान ( Bhagwant Mann ) ने कहा कि आज पूरी दुनिया फतेहगढ़ के युवा राजकुमारों के बलिदान को नमन करती है। दुनिया में कहीं भी इस बलिदान जैसा कोई उदाहरण नहीं है... इस बलिदान की कहानी आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना जरूरी है ताकि वे समझ सकें कि हमारे धर्म की रक्षा के लिए किस तरह के बलिदान दिए गए। [caption id="attachment_97645" align="aligncenter" width="1200"] CM Bhagwant Mann CM Bhagwant Mann[/caption]

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

इस अवसर पर विधायक लखबीर सिंह राय और जिला योजना समिति के चेयरमैन अजे लिबड़ा भी मौजूद रहे। इस मौके पर जिला आम आदमी पार्टी इकाई की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को सम्मानित भी किया गया। उन्होंने कहा कि फतेहगढ़ साहिब को पवित्र शहर का दर्जा देने के लिए किसी नोटिफिकेशन की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह पहले ही पवित्र है।