ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 07 June 2025

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे समाना, पीड़ित परिवारों के साथ दुख साझा किया, कहा- दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी

डेली संवाद, समाना (पटियाला)। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) ने एक भयानक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 7 बच्चों के पीड़ित माता-पिता को आज इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही, उन्होंने जांच में बाधा डालने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की घोषणा की।

इंसाफ दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

पीड़ित परिवारों के साथ दुख साझा करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि इस दुखद घटना में होनहार छात्र हमसे बिछड़ गए। उन्होंने इस हादसे को अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। भगवंत सिंह मान ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार दुखी परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और इंसाफ दिलाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। [caption id="attachment_73825" align="aligncenter" width="1200"] मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे समाना, पीड़ित परिवारों के साथ दुख साझा किया, कहा- दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे समाना, पीड़ित परिवारों के साथ दुख साझा किया, कहा- दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी[/caption] यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल मुख्य मंत्री ने दृढ़ता से कहा कि इस दिल दहलाने वाले हादसे के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ नजीर बनने वाली कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि केस को लटकाने या इंसाफ में रुकावट डालने की कोशिश करने वाले, चाहे वे कितने ही प्रभावशाली क्यों न हों, उन्हें सजा का सामना करना पड़ेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसा करना घृणित अपराध है और दोषियों को सजा मिलने से दूसरों को सबक मिलेगा। [caption id="attachment_73827" align="aligncenter" width="1200"] मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे समाना, पीड़ित परिवारों के साथ दुख साझा किया, कहा- दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे समाना, पीड़ित परिवारों के साथ दुख साझा किया, कहा- दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी[/caption]

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई

इस दौरान मुख्य मंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष अभियान शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और परिवहन विभागों को उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। भगवंत सिंह मान ने इन अपराधों को अक्षम्य बताते हुए कहा कि सरकार किसी को भी आम लोगों की जान को खतरे में डालने की इजाजत नहीं देगी। हादसे में बिछड़े लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्य मंत्री ने मृतक बच्चों की स्मृति में एक पार्क बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह स्मारक दुखद हादसे के पीड़ित छात्रों के प्रति श्रद्धांजलि होगी। इसके अलावा, भगवंत सिंह मान ने घोषणा की कि समाना से पातड़ां तक की मौजूदा सड़क को चार-लेन सड़क के रूप में उन्नत किया जाएगा। [caption id="attachment_73828" align="aligncenter" width="1200"] मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे समाना, पीड़ित परिवारों के साथ दुख साझा किया, कहा- दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे समाना, पीड़ित परिवारों के साथ दुख साझा किया, कहा- दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी[/caption]

सरकारी अस्पताल को उन्नत किया जाएगा

मुख्य मंत्री ने कहा कि इस सड़क पर भारी यातायात के कारण अक्सर हादसे होते हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा के लिए यहां के बुनियादी ढांचे को उन्नत करना जरूरी हो जाता है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि समाना के सरकारी अस्पताल को उन्नत किया जाएगा और इसे अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने के लिए क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में सात नई एम्बुलेंस शामिल की जाएंगी।