ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 28 August 2025

Punjab News: मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और सभी ‘AAP’ विधायक बाढ़ राहत के लिए देंगे एक महीने का वेतन

Punjab News: मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और सभी ‘AAP’ विधायक बाढ़ राहत के लिए देंगे एक महीने का वेतन
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने पूरी कैबिनेट और आम आदमी पार्टी ( AAP ) के सभी विधायकों के साथ मिलकर प्रदेश में बाढ़ राहत कार्यों के लिए अपना एक महीने का वेतन देने का निर्णय लिया है।

पंजाब को काफी नुकसान हुआ

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति के कहर के कारण पंजाब को काफी नुकसान हुआ है और यह ऐसा समय है, जब सभी पंजाबियों को एक-दूसरे का हाथ थामने के लिए आगे आना चाहिए।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे अपने मंत्रियों और ‘आप’ विधायकों के साथ मिलकर बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक महीने के वेतन का योगदान दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन इस संकट की घड़ी में लोगों को बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।