Thursday, 21 August 2025
पंजाब
Punjab News: मुख्यमंत्री ने गवर्नेंस फ़ेलोज़ को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं के लाभ जनता तक पहुँचाने के लिए सेतु बनने का किया आह्वान
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) ने आज वरिष्ठ पंजाब गुड गवर्नेंस फ़ेलोज़ से अपील की कि वे राज्य सरकार की विभिन्न प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों के लाभ आम जनता तक पहुँचाने के लिए सेतु का कार्य करें।
[caption id="attachment_79876" align="aligncenter" width="1200"]
Bhagwant Singh Mann[/caption]
Bhagwant Mann[/caption]
Bhagwant Singh Mann[/caption]
योजनाएँ सुचारू और निष्पक्ष रूप से लागू हो
आज यहाँ फ़ेलोज़ के साथ विचार-विमर्श सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्हें विभिन्न विभागों में सेवा देने के लिए नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि इन्हें पंजाब मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना, नशा विरोधी मुहिम, आम आदमी क्लीनिक, स्कूल ऑफ़ एमिनेंस आदि प्रमुख योजनाओं की ज़िम्मेदारी सौंपी जाएगी।यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि ये फ़ेलोज़ समर्पित भावना और नवीन दृष्टिकोण के साथ कार्य करते हुए प्रशासनिक परिणामों को बेहतर बनाएँगे तथा जनता से सीधे जुड़कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने उन्हें जमीनी हकीकत से रूबरू होने और लोगों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करने का आह्वान किया, ताकि योजनाएँ सुचारू और निष्पक्ष रूप से लागू हो सकें।सरकार की ओर से उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा
मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार की ओर से उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि फ़ेलोज़ को जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की पूरी स्वतंत्रता होगी। उन्होंने कहा कि ये सभी फ़ेलोज़ आईआईटी, आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से शिक्षित हैं और इनके पास जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक ज्ञान और विशेषज्ञता है। मान ने कहा कि वर्तमान समय नए विचारों और चिंतन का युग है। उन्होंने कहा कि दुनिया में कई अरबों डॉलर के उद्योग केवल एक या दो व्यक्तियों के मूल्यवान विचारों से स्थापित हुए हैं। [caption id="attachment_72693" align="aligncenter" width="800"]
Bhagwant Mann[/caption]