ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 16 September 2025

Haryana News: सीएम ने हरियाणा स्टेट एनवायरमेंट प्लान 2025 का किया शुभारंभ

Haryana News: सीएम ने हरियाणा स्टेट एनवायरमेंट प्लान 2025 का किया शुभारंभ
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( Nayab Singh Saini ) ने हरियाणा स्टेट एनवायरमेंट प्लान 2025 का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह प्रदूषण रोकथाम की दिशा में पहला बड़ा कदम है।

फरीदाबाद में कचरा प्रबंधन स्थल बनाया

उद्योगों से निकलने वाले खतरनाक कचरे के निपटान के लिए फरीदाबाद (Faridabad) में कचरा प्रबंधन स्थल बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 105 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी, किसानों को पराली न जलाने को प्रेरित किया जा रहा है, सीएनजी-पीएनजी जैसे स्वच्छ ईंधनों को बढ़ावा मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

ध्वनि व जल प्रदूषण रोकने, 2200 तालाबों के निर्माण व प्लास्टिक के कम उपयोग व अधिक पौधे लगाने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को स्टेट एनवायरमेंट प्लान 2025 पर मिशन मोड में कार्य करने को कहा।