Monday, 13 October 2025
पंजाब
Punjab News: मुख्यमंत्री ने पंजाब और अर्जेंटीना के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने की वकालत
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann)
ने कृषि को लाभदायक व्यवसाय बनाने के लिए पंजाब और अर्जेंटीना (Argentina) के बीच आपसी सहयोग को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।
CM Mann advocated for increased cooperation between Punjab and Argentina[/caption]
CM Bhagwant Singh Mann[/caption]
अर्जेंटीना दुनिया के अग्रणी खाद्य उत्पादक देशों में से एक
अर्जेंटीना के सेंट्रो एग्रो-टेक्निको रीजनल के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि इस प्रतिष्ठित संस्थान के शिक्षक और विद्यार्थी 8 से 17 अक्टूबर तक पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना के अध्ययन दौरे पर आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना की अर्थव्यवस्था में कृषि का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है — विशेषकर पशुपालन और अनाज उत्पादन के क्षेत्र में अर्जेंटीना दुनिया के अग्रणी खाद्य उत्पादक देशों में से एक है। [caption id="attachment_89031" align="aligncenter" width="1200"]
CM Mann advocated for increased cooperation between Punjab and Argentina[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह छात्र पंजाब में प्रचलित आधुनिक कृषि तकनीकों और तौर-तरीकों को समझने के लिए यहां आए हैं। मुख्यमंत्री ने पंजाब और अर्जेंटीना के बीच लंबे समय से चल रहे सहयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि यह साझेदारी दोनों क्षेत्रों के लिए लाभदायक साबित होगी, क्योंकि कृषि दोनों की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि पंजाब और अर्जेंटीना कृषि क्षेत्र में मिलकर काम कर सकते हैं ताकि पारस्परिक सहयोग को और प्रोत्साहन मिले। [caption id="attachment_7142" align="aligncenter" width="800"]
CM Bhagwant Singh Mann[/caption]