Tuesday, 12 August 2025
पंजाब
Punjab News: श्री काली माता मंदिर में नतमस्तक हुए मुख्यमंत्री मान
डेली संवाद, पटियाला।
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) ने आज श्री काली माता मंदिर (Shri Kali Mata Mandir) में माथा टेका और राज्य की और अधिक मिशनरी भावना एवं समर्पण के साथ सेवा करने के लिए माता रानी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
[caption id="attachment_81454" align="aligncenter" width="1200"]
CM Mann bowed down in Shri Kali Mata Mandir[/caption]
CM Mann bowed down in Shri Kali Mata Mandir[/caption]
श्री काली माता मंदिर ऐतिहासिक मंदिरों में से एक
मुख्यमंत्री दोपहर बाद श्री काली माता मंदिर पहुंचे और उन्होंने कहा कि वह परमात्मा के आशीर्वाद से लोगों की इच्छाओं पर खरा उतरने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे तथा सरकार द्वारा जन–हितैषी और विकास–मुखी नीतियों को लागू करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
उन्होंने कहा कि पंजाब की सांस्कृतिक राजधानी पटियाला में स्थित श्री काली माता मंदिर उत्तर भारत के पवित्र और ऐतिहासिक मंदिरों में से एक है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह मंदिर पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शाही संरक्षण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि उन्होंने आज राज्य के अमन, तरक्की और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।पंजाब की शांति एवं विकास के लिए की प्रार्थना
मुख्य मंत्री ने मंदिर की नवनियुक्त प्रबन्धक कमेटी से भी विस्तार से मीटिंग की और इमारत में चल रहे विकास कार्यों संबंधी विचार विमर्श किया। उन्होंने कमेटी को इस नेक कार्य को पूरा करने में पूरा समर्थन और सहयोग देने का भरोसा दिया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार इस पवित्र स्थान के विकास के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की और राज्य के लोगों की पूरी ईमानदारी के साथ सेवा करने के लिए शक्ति प्रदान करने का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने माता रानी से आशीर्वाद मांगा कि वे जाति, रंग, नस्ल और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर लोगों की सेवा कर सकें ताकि खुशहाल समाज का निर्माण हो सके।