Sunday, 20 July 2025
पंजाब
Jalanhdar News: मुख्यमंत्री ने हज़ारों लोगों के साथ मशहूर मैराथन धावक फौजा सिंह को दी अंतिम विदाई
डेली संवाद, ब्यास (जालंधर)।
Jalanhdar News: विश्वप्रसिद्ध मैराथन धावक फौजा सिंह (Fauja Singh) को आज उनके पैतृक गांव में उनके अंतिम संस्कार के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) सहित हज़ारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
[caption id="attachment_78898" align="aligncenter" width="1200"]
CM Mann Gave Last Farewell to Marathon Runner Fauja Singh[/caption]
Fauja Singh hit and Run case in Jalandhar[/caption]
CM along with thousands of people gave last farewell to Fauja Singh[/caption]
CM Mann Gave Last Farewell to Marathon Runner Fauja Singh[/caption]
फौजा सिंह को तेज़ रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर
मुख्यमंत्री ने फौजा सिंह (Fauja Singh) के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि 14 जुलाई को सड़क पार करते समय एक तेज़ रफ्तार वाहन की टक्कर से उनकी मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री ने फौजा सिंह के खेल जगत में दिए गए बहुमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और दृढ़ता हमेशा युवाओं को प्रेरणा देती रहेगी। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम भगवंत सिंह मान ने कहा कि 114 वर्ष की आयु में फौजा सिंह दुनिया के सबसे वृद्ध मैराथन धावक थे, जिन्होंने अपने संकल्प और धैर्य से पूरी दुनिया में मिसाल कायम की। उन्होंने कहा कि खेल जगत हमेशा फौजा सिंह का ऋणी रहेगा, जिन्होंने अपनी उम्र को पीछे छोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। [caption id="attachment_78318" align="aligncenter" width="1200"]
Fauja Singh hit and Run case in Jalandhar[/caption]
मृत्यु ने न केवल पंजाब बल्कि पूरे विश्व को शोकग्रस्त कर दिया
मुख्यमंत्री ने कहा कि फौजा सिंह की मृत्यु ने न केवल पंजाब बल्कि पूरे विश्व को शोकग्रस्त कर दिया है, क्योंकि वह प्रतिबद्धता और मेहनत के प्रतीक थे। लंबी दूरी की दौड़ों के माध्यम से उन्होंने पंजाब और विशेष रूप से सिख समुदाय का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया। मान ने कहा कि फौजा सिंह हमेशा खेल प्रेमियों के दिलों और यादों में जीवित रहेंगे और एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस महान एथलीट की मृत्यु से जो खालीपन पैदा हुआ है, उसे निकट भविष्य में भरना बेहद कठिन है। [caption id="attachment_78897" align="aligncenter" width="1200"]
CM along with thousands of people gave last farewell to Fauja Singh[/caption]