Friday, 26 September 2025
पंजाब
Punjab News: मुख्यमंत्री द्वारा बाढ़ प्रभावित कस्बों और शहरों में चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) ने आज राज्य में हाल ही में आई बाढ़ (Flood) के बाद विभिन्न कस्बों और शहरों में चल रहे सफाई, राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की।
[caption id="attachment_61086" align="aligncenter" width="800"]
Bhagwant Mann[/caption]
Bhagwant Mann[/caption]
अधिकारियों से की अपील
शहरी स्थानीय निकायों (ULB) के आयुक्तों के साथ वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रावी, ब्यास, सतलुज और घग्गर जैसी नदियों तथा उनकी सहायक नदियों के किनारे बसे कई जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि अगस्त के अंत और सितंबर की शुरुआत में भारी बारिश के कारण अनेक कस्बों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। मुख्यमंत्री ने प्रभावित शहरी क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए तुरंत सफाई, पीने योग्य पानी की आपूर्ति और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियाँ बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया।यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
पानी भरे क्षेत्रों में कीचड़, रेत और मलबा जमा होने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने विशेष सफाई अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी स्थानीय निकायों को अपने मौजूदा अमले का बेहतर उपयोग करने और इस नेक कार्य के लिए समर्पित टीमें गठित करने के आदेश दिए। डेंगू, मलेरिया जैसी बरसाती बीमारियों की रोकथाम के लिए बड़े पैमाने पर फॉगिंग करवाने की महत्ता पर जोर दिया गया।