Monday, 15 September 2025
पंजाब
Punjab News: मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को दी चेतावनी, कहा- पंजाबियों की भावनाओं के साथ ना करें खिलवाड़
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: भारत सरकार की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर सिख श्रद्धालुओं के जत्थे को पाकिस्तान (Pakistan) भेजने पर प्रतिबंध लगाने के फैसले पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) ने कड़ा ऐतराज जताया है।
[caption id="attachment_3376" align="aligncenter" width="800"]
BJP[/caption]
India vs Pakistan[/caption]
BJP[/caption]
क्या भाजपा की नीति पाकिस्तान के खिलाफ है?
मुख्यमंत्री ने अफसोस जाहिर किया कि यह समझना बहुत मुश्किल है कि क्या भाजपा की नीति पाकिस्तान के खिलाफ है या अपने ही लोगों के खिलाफ। उन्होंने कहा कि इससे मोदी सरकार का पंजाब विरोधी रवैया झलकता है। उन्होंने कहा कि अगर एक पाकिस्तानी अभिनेत्री किसी पंजाबी अभिनेता के साथ फिल्म करती है, तो केंद्र सरकार उस फिल्म पर प्रतिबंध लगा देती है और पंजाबियों को गद्दार करार देती है।यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
भगवंत सिंह मान ने कहा कि केंद्र सरकार के सौतेले मां जैसे व्यवहार से हमारी फिल्म इंडस्ट्री और पंजाबी कलाकारों को नुकसान हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि यह फिल्म पुलवामा आतंकी हमले से काफी पहले फिल्माई गई थी, लेकिन पुलवामा हमले के बहाने फिल्म पर प्रतिबंध लगाना सरासर अन्याय है। [caption id="attachment_85421" align="aligncenter" width="1200"]
India vs Pakistan[/caption]
'बड़े साहब' का बेटा यह मैच करवाना चाहता
उन्होंने कहा कि इसके विपरीत, भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच की अनुमति केवल इसलिए दी जाती है क्योंकि 'बड़े साहब' का बेटा यह मैच करवाना चाहता था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भाजपा की नेतृत्व वाली 'ट्रोल आर्मी' ने पंजाबी अभिनेताओं और निर्माताओं को गद्दार तक कह दिया, लेकिन अब दोनों देशों के बीच हुए क्रिकेट मुकाबले के बारे में हर कोई चुप है। मुख्यमंत्री ने अफसोस जताया कि जब क्रिकेट बोर्ड अमित शाह के बेटे के हाथों में है, तब पाकिस्तान के साथ अचानक मैच करवाना भारत सरकार की मजबूरी थी। उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि पाकिस्तान के भारत विरोधी रवैये को देखते हुए यह आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऐसे मैचों से मिलने वाले पैसे का पाकिस्तान क्या करेगा। उन्होंने कहा कि दूसरे शब्दों में, इससे पाकिस्तान को फायदा होगा।
पंजाब के जायज फंड भी रोक दिए- CM मान
भगवंत सिंह मान ने कहा कि अगर भारत, पाकिस्तान के साथ मैच खेल सकता है, तो श्रद्धालु श्री करतारपुर साहिब और श्री ननकाना साहिब माथा टेकने क्यों नहीं जा सकते। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जब अफगानिस्तान में भूकंप आया, तब भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने वहां तुरंत मदद भेज दी। उन्होंने कहा कि अब जब पंजाब बाढ़ के कारण तबाही का सामना कर रहा है, तब भाजपा की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पंजाब के जायज फंड भी रोक दिए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भाजपा लगातार पंजाब और पंजाबियों के साथ भेदभाव करती आ रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अभी तक प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1600 करोड़ रुपए भी जारी नहीं किए।
