Tuesday, 07 July 2026
हरियाणा
Haryana News: बाबा मक्खन शाह लुबाना जयंती समारोह में सीएम नायब सैनी की बड़ी घोषणा
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर में आयोजित बाबा मक्खन शाह लुबाना एवं बाबा लखी शाह बंजारा के राज्य स्तरीय जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाज में उनके योगदान को याद किया।
मुख्यमंत्री ने पिहोवा में बाबा मक्खन शाह लुबाना के नाम पर बनने वाली धर्मशाला के निर्माण के लिए 31 लाख रुपये तथा गतौली गांव में सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस प्रकार दोनों विकास कार्यों के लिए कुल 62 लाख रुपये की सहायता प्रदान करने का ऐलान किया गया।