ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 10 July 2026

Haryana News: सीएम नायब सैनी ने जारी किए 1,582 करोड़ रुपये, लाखों लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने कुल 1,582 करोड़ 16 लाख रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की। इस राशि में सबसे बड़ा हिस्सा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का रहा। प्रदेश की 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 34 लाख 83 हजार लाभार्थियों को 1,121 करोड़ 39 लाख रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गई।

209 करोड़ 69 लाख रुपये हस्तांतरित

इसके अलावा, दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 9वीं किस्त के रूप में 9 लाख 98 हजार लाभार्थियों के खातों में 209 करोड़ 69 लाख रुपये हस्तांतरित किए गए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

दयालु योजना के तहत 3,295 परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए 125 करोड़ 11 लाख रुपये जारी किए गए। वहीं, गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत 5 लाख 16 हजार महिलाओं को 18 करोड़ 97 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई।

107 करोड़ रुपये की राशि जारी

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत भी पात्र लोगों को राहत दी। योजना के अंतर्गत 20,165 लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए 107 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई। सरकार का कहना है कि इन योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक आर्थिक सहायता पहुंचाने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।