Tuesday, 09 June 2026
हरियाणा
Haryana News: सीएम नायब सैनी ने पंचकूला में 2,697 करोड़ रुपये की जनकल्याणकारी राशि की जारी
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय सशक्त पंचायत समारोह में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 2,697 करोड़ रुपये की राशि जारी की।
समारोह के दौरान दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को आठवीं किस्त के रूप में 207.75 करोड़ रुपये वितरित किए गए। वहीं हर घर-हर गृहिणी योजना के लाभार्थियों के लिए 19.75 करोड़ रुपये जारी किए गए।