ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 04 July 2026

Haryana News: पंचकूला में चार्टर्ड अकाउंटेंट स्टूडेंट्स सम्मेलन में बोले CM नायब सैनी, युवा CA को बताया विकसित भारत की आर्थिक ताकत

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को पंचकूला में आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट स्टूडेंट्स में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने देश के आर्थिक विकास में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "विकसित भारत" के संकल्प को साकार करने में युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि देश की मजबूत आर्थिक व्यवस्था का ब्लूप्रिंट तैयार करने की जिम्मेदारी आज के युवाओं के कंधों पर है। नायब सिंह सैनी ने विद्यार्थियों से ईमानदारी, पारदर्शिता और पेशेवर नैतिकता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपनी लेखनी और ज्ञान का उपयोग केवल वित्तीय प्रबंधन तक सीमित न रखें, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी सक्रिय योगदान दें।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मुख्यमंत्री ने युवा CA विद्यार्थियों से विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और देश की आर्थिक प्रगति के मजबूत सिपाही बनने का संकल्प लेने का आह्वान किया।