Tuesday, 23 June 2026
हरियाणा
Haryana News: सीएम नायब सैनी ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह साई ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर सभी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने इस मौके पर कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि यह अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा, “आइए, खेल संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को खेलों से जोड़कर एक स्वस्थ, सशक्त एवं आत्मविश्वासी भारत के निर्माण का संकल्प लें।”