Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को सौंपीं 312 नई ERV वाहन
By Daily Samvad
•
01 Jun 2026, 02:28 PM
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने आज हरियाणा पुलिस के आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र (ईआरवी) को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से नए इमरजेंसी रिस्पांस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कुल 312 वाहन उपलब्ध
इस अवसर पर हरियाणा पुलिस को कुल 312 वाहन उपलब्ध कराए गए, जिनमें 310 दोपहिया वाहन और 2 कारें शामिल हैं। इन वाहनों के माध्यम से पुलिस की आपातकालीन सेवाओं की पहुंच और प्रतिक्रिया क्षमता को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आधुनिक संसाधनों से लैस पुलिस बल किसी भी आपात स्थिति में अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेगा।
आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र मजबूत
इन वाहनों की उपलब्धता में Honda India Foundation ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) फंड के तहत सहयोग दिया है। फाउंडेशन के इस योगदान से हरियाणा पुलिस के आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूती मिलेगी।
वाहनों के वितरण के तहत गुरुग्राम को 60 दोपहिया वाहन और 1 कार, फरीदाबाद को 40 दोपहिया वाहन और 1 कार प्रदान की गई है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों को 10-10 दोपहिया वाहन आवंटित किए गए हैं।