Tuesday, 07 July 2026
हरियाणा
Haryana News: पंचकूला में उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान, 198 खिलाड़ियों को रु20.59 करोड़ की सम्मान राशि प्रदान
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित उत्कृष्ट खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में प्रदेश के 198 खिलाड़ियों को रु20.59 करोड़ की सम्मान राशि प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, उपलब्धियों और खेल के प्रति समर्पण की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर पदक के पीछे केवल कुछ मिनटों का खेल नहीं होता, बल्कि वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और तपस्या होती है। उन्होंने कहा, “खिलाड़ी अकेला पदक नहीं जीतता, उसके साथ पूरा परिवार, पूरा गांव, पूरा प्रदेश और अंततः पूरा देश जीतता है।”
समारोह में मुख्यमंत्री ने हरियाणा स्टेट गेम्स के खिलाड़ियों को खेल ग्रेडेशन का लाभ देने, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए अग्रिम राशि उपलब्ध कराने, खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति देने और पुरस्कार विजेताओं को मानदेय प्रदान करने जैसी योजनाओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।