ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 29 July 2026

Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने नवनियुक्त ग्रुप-डी कर्मचारियों से किया संवाद

Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने नवनियुक्त ग्रुप-डी कर्मचारियों से किया संवाद

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त ग्रुप-डी कर्मचारियों से मुलाकात कर संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने सरकारी सेवा में चयनित हुए 3,586 कर्मचारियों का स्वागत किया और उन्हें व उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं।

युवाओं को सरकारी नौकरियां दी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष में प्रदेश के 42,500 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। वहीं, पिछले साढ़े 11 वर्षों के दौरान पारदर्शी और मेरिट आधारित भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 1.83 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी रोजगार मिला है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार युवाओं को केवल वोट बैंक के रूप में नहीं देखती, बल्कि उन्हें विकसित भारत और विकसित हरियाणा के निर्माण में महत्वपूर्ण भागीदार मानती है। उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों से ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।