Friday, 15 August 2025
पंजाब
Punjab News: मुख्यमंत्री ने टिल्ला बाबा शेख़ फ़रीद पर टेका माथा
डेली संवाद, फ़रीदकोट।
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) ने आज टिल्ला बाबा शेख़ फ़रीद पर (Tilla Baba Sheikh Farid) माथा टेका और लोगों से इस सम्माननीय सूफ़ी संत के पदचिह्नों पर चलने की अपील की।
[caption id="attachment_81813" align="aligncenter" width="1200"]
CM paid obeisance at Tilla Baba Sheikh Farid[/caption]
CM paid obeisance at Tilla Baba Sheikh Farid[/caption]
बाबा फ़रीद जी को पंजाबी कविता का जनक माना जाता
बाबा शेख़ फ़रीद को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें एक महान आध्यात्मिक नेता, कवि-प्रवक्ता और भारत में सूफ़ी परंपरा के प्रवर्तक के रूप में वर्णित किया। उन्होंने कहा कि बाबा फ़रीद जी को पंजाबी कविता का जनक माना जाता है और उनका प्रेम, करुणा, समानता, विनम्रता, भाईचारा और स्वतंत्रता पर आधारित दर्शन कालजयी और सार्वभौमिक रूप से प्रासंगिक है।यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
मुख्यमंत्री ने बताया कि बाबा शेख़ फ़रीद की बाणी, जिसमें 112 श्लोक और चार शबद शामिल हैं, श्री गुरु अर्जन देव जी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब में सम्मिलित की थी।