ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 09 September 2025

Haryana News: हरियाणा के CM नायब सिंह ने हिमाचल प्रदेश को सहायता सामग्री के भेजे 10 ट्रक

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा के मुख्य़मंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लिए सहायता सामग्री के 10 ट्रक भेजे। इस समय हिमाचल प्रदेश बाढ़ आपदा से गुजर रहा है।

पहुंचाई जाएगी राहत सामग्री

हरियाणा के मुख्य़मंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) द्वारा भेजे गए इन ट्रकों के माध्यम से चंबा जिले के प्रत्येक प्रभावित परिवार तक जरूरी राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी। आपको बता दें कि हिमाचल प्रेदश में बाढ़, लैंड स्लाइड और बादल फटने की घटना से सैकड़ों लोग मारे गए हैं, सैकड़ों बेघर हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में प्राकृतिक आपदा से काफी नुकसान हुआ है। कई जगह गांव के गांव प्रभावित हुए हैं। ऐसी स्थिति में लोगों की मदद करना हमारा दायित्व बनता है।