Monday, 03 November 2025
उत्तर प्रदेश
UP News: सीएम योगी सोमवार को किया जनता दर्शन, पीड़ितों ने पुलिस कार्रवाई पर जताया असंतोष
डेली संवाद, लखनऊ। UP News:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवंबर माह के पहले सोमवार को भी 'जनता दर्शन' किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कई जनपदों से आये एक-एक पीड़ितों के पास पहुंचकर उनकी समस्या सुनी, फिर अफसरों को निर्देश दिया कि निश्चित समयावधि में उचित निस्तारण कराएं और पीड़ितों से फीडबैक लें।
इस दौरान लगभग 60 से अधिक पीड़ितों ने एक-एक कर अपनी समस्या से मुख्यमंत्री सीएम योगी (
Yogi Adityanath
) को अवगत कराया। फरियादियों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संकल्पित है।
[caption id="attachment_91213" align="alignnone" width="1200"]
सीएम योगी ने किया जनता दर्शन[/caption]
सीएम योगी ने किया जनता दर्शन[/caption]
सीएम योगी ने किया जनता दर्शन[/caption]
सीएम योगी ने किया जनता दर्शन[/caption]
पुलिस से जुड़े मामलों पर मुख्यमंत्री ने कहा- पीड़ितों की संतुष्टि आवश्यक
'जनता दर्शन' के दौरान कई पीड़ितों ने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताया। पीड़ितों ने चोरी की घटना के अनावरण के बाद भी रिकवरी न होने पर असन्तुष्टि जताई। साथ ही जमीन कब्जे की भी शिकायत मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई। इस पर मुख्यमंत्री ने इसकी जांच कर तत्काल कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। [caption id="attachment_91214" align="alignnone" width="1200"]
सीएम योगी ने किया जनता दर्शन[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
आप सिर्फ एस्टिमेट भिजवाइये और मरीज का ध्यान रखिए
एक पीड़ित ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सिर्फ अस्पताल से एस्टिमेट बनवाकर भिजवाइये और अपने मरीज का ध्यान रखिये। बाकी हम पर छोड़ दीजिए। धन के अभाव में किसी पीड़ित का इलाज नहीं रुकेगा। सरकार हर जरूरतमंद के इलाज के लिए पहले दिन से ही खड़ी है। [caption id="attachment_91215" align="alignnone" width="1200"]
सीएम योगी ने किया जनता दर्शन[/caption]