Friday, 15 May 2026
देश
CNG Price Hike: आम लोगों को लगा महंगाई का बड़ा झटका, पेट्रोल-डीजल के बाद CNG की कीमतों में बढ़ोतरी
डेली संवाद, चंडीगढ़।
CNG Price Hike: पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की बढ़ती कीमतों के बीच, सीएनजी की कीमतों में भी वृद्धि हुई है। होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी तनाव और आपूर्ति में व्यवधान के कारण गैस की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है।
राजधानी दिल्ली में सीएनजी (
CNG
) की कीमत अब 77.09 रुपये से बढ़कर 79.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। मुंबई में महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने भी कीमत में 2 रुपये की वृद्धि की है। मुंबई और उसके आसपास के इलाकों (एमएमआर) में अब सीएनजी 84 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध होगी।