ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 23 May 2026

Coal Mine Blast: कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 90 लोगों की मौत और कई लापता

डेली संवाद, चीन। Coal Mine Blast: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कोयला खदान में भयानक ब्लास्ट हो गया है जिसमें 90 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है और कई लापता बताए जा रहे है। मिली जानकारी के मुताबिक चीन ( China ) के शांक्सी प्रांत स्थित 'लियुशेनयु' कोयला खदान में भीषण ब्लास्ट हो गया है। इस हादसे में 90 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई मजदूर अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। यह हादसा चीन में पिछले एक दशक का सबसे बड़ा कोयला खदान हादसा माना जा रहा है। [caption id="attachment_111674" align="aligncenter" width="1200"] Coal Mine Blast Coal Mine Blast[/caption]

कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का अलर्ट

ये विस्फोट शुक्रवार को शांक्सी प्रांत के किनयुआन काउंटी में हुआ। यह इलाका बीजिंग से करीब 520 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। हादसे से पहले खदान में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का अलर्ट जारी किया गया था। इसके कुछ समय बाद जोरदार विस्फोट हुआ।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान खदान के भीतर 247 मजदूर काम कर रहे थे। अभी यह साफ नहीं है कि कितने लोग अब भी अंदर फंसे हुए हैं। राहत और बचाव अभियान जारी है। वहीं चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग और प्रधानमंत्री ली कियांग ने बचाव कार्य में पूरी ताकत झोंकने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। [caption id="attachment_111676" align="aligncenter" width="1200"] Coal Mine Blast Coal Mine Blast[/caption]

असली कारण की जांच

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, खदान के अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया था। माना जा रहा है कि इसी वजह से विस्फोट हुआ। फिलहाल हादसे के असली कारण की जांच की जा रही है।

मरने वालों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी

शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, खदान के लिए जिम्मेदार कंपनी के अधिकारियों को हिरासत में ले लिया गया है। इससे पहले, शिन्हुआ ने केवल आठ लोगों के मारे जाने की खबर दी थी, और बताया था कि 200 से अधिक लोगों को सुरक्षित रूप से जमीन के ऊपर निकाल लिया गया था। उसने मरने वालों की संख्या में अचानक हुई इस बढ़ोतरी का कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया।