ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 23 May 2026

Cockroach Janta Party: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

Cockroach Janta Party
Cockroach Janta Party
डेली संवाद, चंडीगढ़। Cockroach Janta Party: "कॉकरोच जनता पार्टी" के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि उनका निजी इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है और बार-बार कोशिश करने के बावजूद वे उस तक पहुंच नहीं पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी "कॉकरोच जनता पार्टी" ( Cockroach Janta Party ) का बैकअप इंस्टाग्राम अकाउंट भी अस्थायी रूप से निष्क्रिय हो गया था, लेकिन बाद में उसे फिर से सक्रिय कर दिया गया। उन्होंने यह जानकारी अपने निजी इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की। [caption id="attachment_111383" align="aligncenter" width="1200"] Cockroach Janta Party Cockroach Janta Party[/caption]

पार्टी को तेजी से लोकप्रियता मिली

दीपके ने खुद को निशाना बनाए जाने का डर भी जताया। दीपके महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और फिलहाल बोस्त में रहते हैं। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत द्वारा युवाओं के बारे में की गई "कॉकरोच" वाली टिप्पणी के बाद उनकी पार्टी को तेजी से लोकप्रियता मिली है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

गौरतलब है कि भारत में कॉकरोच जनता पार्टी का X-हैंडल बंद कर दिया गया है। हालांकि, यह अन्य देशों में मौजूद है। इंस्टाग्राम पर इसने भाजपा और कांग्रेस दोनों को पीछे छोड़ते हुए लगभग 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हासिल कर लिए हैं।