ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 09 January 2026

Punjab Weather Update: पंजाब में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी, जाने आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Punjab Weather Update: पंजाब में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी, जाने आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को लोहड़ी तक घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा और शीतलहर चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने 9 जनवरी को घने कोहरे और शीतलहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच, पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली वृद्धि हुई है। हालांकि, यह सामान्य से 5.5 डिग्री कम है। अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में ठंड का मौसम रहा। अमृतसर में दृश्यता 150 मीटर दर्ज की गई, जबकि बठिंडा में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम रहा। [caption id="attachment_92551" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

मौसम विभाग ( IMD ) के अनुसार, जम्मू के पास बना पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तरी पंजाब क्षेत्र में पहुँच गया है। यह ज़मीन से लगभग 3 किलोमीटर ऊपर सक्रिय है। इसके अलावा, उत्तर भारत के ऊंचे इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं, जिनकी गति लगभग 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रही है। इसके चलते आज अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा के कुछ इलाकों में भी शीतलहर जारी रहने की संभावना है।