ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 09 December 2025

Punjab Weather Update: पंजाब में आज से बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Punjab Weather Update: पंजाब में आज से बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में आज से शीतलहर तेज होने की आशंका है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए पंजाब के आठ जिलों के लिए येलो शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इनमें जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा शामिल हैं। मौसम विभाग ( IMD ) के अनुसार, अगले दो दिनों में शीतलहर के कारण पंजाब में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। [caption id="attachment_92551" align="alignnone" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
पंजाब में अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए पंजाब के आठ जिलों के लिए पीली शीत लहर की चेतावनी जारी की है।