ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 09 October 2025

Coldrif Cough Syrup: जहरीले कफ सिरप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार

Coldrif Cough Syrup: जहरीले कफ सिरप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार
डेली संवाद, नई दिल्ली। Coldrif Cough Syrup: जहरीला कफ सिरप पीने से बच्चों की हुई मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। खबर है कि कफ सिरप बनाने वाली कंपनी के डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

चेन्नई से गिरफ्तार रंगनाथन

मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बच्चों की मौत का कारण बने जहरीला कोल्ड्रिफ कफ सिरप (Coldrif Cough Syrup) बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मा के डायरेक्टर गोविंदन रंगनाथन को गिरफ्तारी कर लिया गया है। SIT की टीम ने चेन्नई ( Chennai ) से रंगनाथन को पकड़ा है। [caption id="attachment_88284" align="alignnone" width="1200"] Coldrif Cough Syrup Coldrif Cough Syrup[/caption]

अब तक 24 बच्चों की मौत

बता दे कि इस जहरीले कफ सिरप को पीने के बाद 24 बच्चों की मौत हो गई है जिसके बाद कई राज्यों ने कोल्ड्रिफ कफ सिरप को बैन कर दिया। जानकारी अनुसार रंगनाथन पर 20 हजार रुपए का इनाम था। वह अपनी पत्नी के साथ फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

रंगनाथन की हिरासत के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने स्रसेन फार्मा के खिलाफ जांच तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सीरप के निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई है। इसके परिणामस्वरूप यह जानलेवा उत्पाद बाजार में पहुंचा।

कंपनी ने खरीदा 100 किलो जहरीला केमिकल

वहीं तमिलनाडु डायरेक्टर ऑफ ड्रग्स कंट्रोल की रिपोर्ट में सामने आया है कि यह सिरप नॉन फार्मास्यूटिकल ग्रेड केमिकल से तैयार किया गया था। जांच के दौरान ये भी सामने आया है कि कंपनी के मालिक ने मौखिक रूप से स्वीकार किया है कि उसने दो बार में प्रोपलीन ग्लायकॉल के 50 किलो के दो बैग खरीदे थे। यानी कंपनी ने 100 किलो जहरीला केमिकल खरीदा था। जांच में इसका न कोई बिल मिला है, न खरीद की एंट्री की गई। वहीं लैब जांच में यह भी पाया गया कि सिरप में डाईएथिलीन ग्लायकॉल (DEG) और एथिलीन ग्लायकॉल (EG) जैसे जहरीले रसायनों की मौजूदगी तय सीमा से 486 गुना अधिक थी।