Friday, 26 December 2025
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका, आप में शामिल हुई पार्षद परमजीत कौर
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर सेंट्रल की राजनीति में आज उस समय एक बड़ा और निर्णायक मोड़ देखने को मिला, जब वार्ड नंबर 23 की पार्षद परमजीत कौर और उनके पति हरपाल मिंटू ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की। इस राजनीतिक घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है, वहीं आम आदमी पार्टी के लिए यह जमीनी स्तर पर बढ़ती विश्वसनीयता और मजबूत नेतृत्व का प्रमाण माना जा रहा है।
पार्षद परजीत कौर सुबह सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली (Nitin Kohli) के ऑफिस में पार्टी में शामिल हो गईं थी, लेकिन उनके पति हरपाल मिंटू ने सीएम हाउस में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री आवास (सीएम हाउस) में पार्षद पति हरपाल मिंटू को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मण तथा जालंधर सेंट्रल के हलका इंचार्ज नितिन कोहली की गरिमामयी उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
हरपाल मिंटू ने सीएम हाउस में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की[/caption]
यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर
इस अवसर पर राजबीर सिंह घुम्मण ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रारंभिक कार्यक्रम के अनुसार स्वयं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा हरपाल मिंटू को पार्टी में शामिल कराया जाना था, लेकिन घने कोहरे (धुंध) के कारण वे सीएम हाउस नहीं पहुंच सके और उन्हें श्री फतेहगढ़ साहिब के लिए रवाना होना पड़ा। उन्होंने नए सदस्यों का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। [caption id="attachment_97702" align="aligncenter" width="1200"]
हरपाल मिंटू ने सीएम हाउस में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की[/caption]