ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 05 August 2026

Punjab Congress News: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस हाईकमान ने लगाई फटकार, कहा - समर्थकों को कंट्रोल करो, नहीं तो 15 दिन में...

Punjab Congress News: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस हाईकमान ने लगाई फटकार, कहा - समर्थकों को कंट्रोल करो, नहीं तो 15 दिन में...

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Congress News: पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान के बीच पार्टी हाईकमान ने पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को तलब किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने हाल के दिनों में पार्टी कार्यक्रमों के दौरान हुई नारेबाजी और पोस्टरबाजी पर नाराजगी जताई।

बताया जा रहा है कि हाईकमान ने चन्नी से अपने समर्थकों को अनुशासन में रखने और सार्वजनिक रूप से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों से बचने के लिए कहा है।

15 दिन में हो सकता है बड़ा फैसला

सूत्रों के अनुसार, केसी वेणुगोपाल ने चन्नी को स्पष्ट संकेत दिए हैं कि पार्टी अगले 15 दिनों के भीतर पंजाब कांग्रेस से जुड़े संगठनात्मक और नेतृत्व संबंधी मुद्दों पर अंतिम फैसला ले सकती है। इसके बाद एक तय रणनीति और फॉर्मूले के तहत आगे की राजनीतिक दिशा तय की जाएगी।

राजा वड़िंग गुट से भी हो सकती है बातचीत

सूत्रों का कहना है कि केवल चन्नी ही नहीं, बल्कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से जुड़े नेताओं को भी हाईकमान जल्द बातचीत के लिए बुला सकता है। पार्टी नेतृत्व दोनों गुटों के बीच बढ़ते मतभेदों को खत्म करने की कोशिश में जुटा है।

नारेबाजी और पोस्टरबाजी बनी चिंता

बता दे कि पिछले कुछ समय से पंजाब कांग्रेस के कई कार्यक्रमों में, जहां प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग मौजूद रहे, वहां चन्नी के समर्थन में नारे लगाए गए। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर लगाए गए राजनीतिक पोस्टरों ने भी पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी को खुलकर सामने ला दिया।

हालांकि, कांग्रेस हाईकमान अब इस पूरे घटनाक्रम पर सख्त रुख अपनाता दिखाई दे रहा है।