Monday, 18 August 2025
पंजाब
Punjab News: कांग्रेस नेता खैहरा का दावा AAP के समर्थकों ने कांग्रेस कार्यकर्ता पर किया हमला, घटना का वीडियो भी किया साझा
डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News:
पंजाब कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि AAP की कथित रणनीति अब जमीन पर हिंसा के रूप में सामने आ रही है। कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा (
Sukhpal Singh Khaira
) ने दावा किया कि तालवंडी साबो के AAP विधायक बलजिंदर कौर के समर्थकों ने कांग्रेस (
Congress
) कार्यकर्ता दिलावर सिंह (Dilawar Singh) पर बर्बरतापूर्वक हमला किया।
[caption id="attachment_82049" align="aligncenter" width="1200"]
The injured person giving information about the incident[/caption]
Congress MLA Sukhpal Khaira[/caption]
The injured person giving information about the incident[/caption]
जख्मी व्यक्ति ने वीडियो में विधायक और साथियों पर लगाए आरोप
खैहरा ने इस घटना का वीडियो भी साझा किया और कहा कि यह सब AAP नेता मनीष सिसोदिया की उस कथित "साम, दाम, दंड, भेद" वाली रणनीति का नतीजा है, जिसका जिक्र हाल ही में उन्होंने किया था। कांग्रेस का आरोप है कि पंजाब पुलिस (Punjab Police) और डीजीपी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करेंगे क्योंकि हमलावरों को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम का संरक्षण प्राप्त है।यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
इसका एक वीडियो भी विधायक खैहरा द्वारा शेयर किया गया है। जिसमें खून से लथपथ व्यक्ति AAP विधायक पर गंभीर आरोप लगा रहा है। जख्मी हालत में दिलावर सिंह कह रहा है कि AAP विधायक बलजिंदर कौर, उनके पिता दर्शन सिंह और विधायक के दोनों भाइयों सहित अन्य कई AAP नेताओं के नाम लेते हुए मारपीट के आरोप लगाए। [caption id="attachment_24040" align="aligncenter" width="800"]
Congress MLA Sukhpal Khaira[/caption]