ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 30 May 2026

Punjab News: पंजाब में बंद पड़े घर से मिली दंपति की लाशें, सिर पर चोट के निशान, इलाके में मचा हड़कंप

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) में एक घर से दंपति की लाशें मिलने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना में एक बंद पड़े घर से दंपति की लाशें मिली है जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला लुधियाना (Ludhiana) के शिमलापुरी इलाके के जनता नगर में बंद पड़े एक घर से दंपति की लाशें मिली है। मृतकों की पहचान 75 वर्षीय कुलदीप सिंह और उनकी पत्नी हरमीत कौर (73) के रूप में हुई है।

कमरे का दरवाजा बंद था

वहीं मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि सुबह इनकी बेटी का फोन आया कि वो फोन नहीं उठा रहे हैं। घर जाकर देखो। हम यहां देखने आए। मेरे साथ मेरे साले का बेटा था। गेट अंदर से बंद था। अंदर कमरे का दरवाजा भी बंद था। एक्टिवा व कार खड़ी थी। [caption id="attachment_112287" align="aligncenter" width="800"] मृतकों की फाइल फोटो मृतकों की फाइल फोटो[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। जिससे आशंका जताई जा रही है कि उनकी हत्या की गई है। दोनों की लाशें अलग-अलग पड़ी थी। दरवाजे पर अंदर से हल्की सी कुंडी लगी थी और बदबू आ रही थी। घटना के बाद इलाक़ में हड़कंप मच गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है इसके साथ ही आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।