ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 17 December 2025

Jalandhar News: जालंधर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

Jalandhar News: जालंधर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में नाबालिग लड़की के साथ रेप के मामले में कोर्ट ने आरोपी को कड़ी सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने दोषी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) की एक अदालत ने बस्ती शेख इलाके में नाबालिग लड़की के साथ रेप करने के मामले में फैसला सुनाते हुए दोषी प्रिंस (26) को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

50 हजार रुपए का जुर्माना

इसके साथ ही कोर्ट ने दोषी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। वहीं कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि दोषी जुर्माने की राशि जमा नहीं करता है, तो उसे 6 महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर
दरअसल 26 फरवरी को पीड़िता की मां अपनी 14 वर्षीय बेटी को बुखार होने पर इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गई थी। चेकअप के दौरान डॉक्टर ने बताया कि नाबालिग गर्भवती है। यह सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जब मां ने बच्ची से प्यार से पूछताछ की, तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाला प्रिंस नाम के लड़के ने उसे बहला-फुलाकर अपने साथ ले गया था और गलत काम किया था। प्रिंस ने वारदात के बाद उसे धमकी दी थी कि यदि उसने किसी कुछ बताया तो उसे जान से मार देगा।